Ramgarh News: छठ महापर्व पर रामगढ़ में सुरक्षा के रहेंगे चाक-चौबंद इंतजाम, 48 घाटों पर तैयारी अंतिम चरण में
रामगढ़, नवम्बर 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रामगढ़ शहर में सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर के 48 छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 38 और रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के 10 घाटों पर छठ पूजा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की मरम्मत, घाटों के निर्माण और चेंजिंग रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त ऋतुराज स्वयं तैयारियों की लगातार समीक्षा और निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो और पूरा पर्व सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.