Ramgarh News: छठ खत्म होते ही बस स्टैंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़
रामगढ़, नवम्बर 16 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होते ही अब लोगों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को रामगढ़ बस स्टैंड में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। खासकर शाम के समय बस स्टैंड पर अपने कामकाज पर वापस लौटने वाले लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुंचे लोग अब धीरे-धीरे अपने कार्यस्थलों की ओर रवाना होने लगे हैं। वहीं, रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले कई लोग जो छठ मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर आए हुए थे, वे भी सोमवार को वापस लौटते नजर आए। बस स्टैंड में सबसे अधिक भीड़ बिहार जाने वाली बसों में देखने को मिली। इसके अलावा रांची जाने वाली बसों में भी यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। रांची जाने वाले कई यात्रियों को वहां से ट्रेन और हवाई जहाज के माध्यम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.