रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना और ओपी में चौकीदारी परेड आयोजित की गई। थाना एवं ओपी प्रभारियों ने चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और समय पर आसूचना संकलन कर पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। साथ ही सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने तथा किसी भी अप्रिय घटना की तत्काल सूचना संबंधित थाना को देने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ग्रामीण इलाकों में अपराधियों पर नजर रखें चौकीदार यह भी पढ़ें- Palamu News: अपराध नियंत्रण को लेकर चैनपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया विमर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...