Ramgarh News: चोर को दौड़ा कर समान के साथ पुलिस ने पकड़ा
रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के समान के साथ सोमवार की रात पकड़ा है। चोरी की सूचना पर पुलिस ने उसे पसेरिया से दौड़ा कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी प्रभात कुमार उर्फ लल्लू कुमार, पिता चंद्रदेव साव, बड़कागांव क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उरीमारी ओपी प्रभारी रंथू उरांव ने बताया कि सूचना पर जरजरा में निर्माणाधीन पुल के यार्ड से सीमेंट और सरिया चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसके पास से सीमेंट, लोहे का सरिया और एक पिकअप वैन पकड़ाया है। वह पिकअप में ही समानों को लेकर भाग रहा था। पुलिस ने पूछताछ कर उसे हजारीबाग जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.