Ramgarh News: चैनगड़ा पुराने तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक
रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चैनगड़ा पुराने तालाब के समीप गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदीप शर्मा ने की। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना सीएसआर के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में तालाब की वर्तमान स्थिति और उसके विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें ग्रामीणों ने तालाब की सरकारी अमीन से मापी कराने की मांग की। इसके अलावा तालाब के चारों ओर गार्डवाल, तीन ओर सड़क, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी, बैठने के लिए बेंच और व्यायाम की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। तालाब परिसर में फाइबर ब्लॉक लगाने की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि तालाब का समुचित विकास होने से स्थानीय लोगों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। साथ ही आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा। बैठक में तालाब के विकास को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.