रामगढ़, अगस्त 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से मंगलवार को पंचम मासिक गौसेवा कार्यक्रम श्रद्धा और सेवा भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम चट्टी बाजार स्थित साची गोयल के घर के समीप खटाल में हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाखा की चार सदस्यों ने करीब 11 गौमाताओं की सेवा की। सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों से 20-20 रोटियां तैयार कराईं। इस तरह लगभग 80 से 85 रोटियां एकत्रित कर गौमाताओं को अपने हाथों से खिलाई गईं। इस दौरान सदस्यों ने गौमाताओं का पूजन कर उनकी सेवा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने हाथों से रोटियां बनाकर गौमाताओं को खिलाने का अनुभव सदस्यों के लिए भावुक और आनंददायक रहा। सदस्यों ने कहा कि गौसेवा के माध्यम से उन्हें आत्मिक शांति और सुखद अनुभूति मिली। कार्यक्रम को सफल बनाने में शा...