रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र की चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में कुछ दिनों पूर्व जिला प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने घाटी का संयुक्त निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित करते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों पर काम शुरू किया गया है। इसी क्रम में घाटी क्षेत्र में दो स्थानों पर स्पीड रडार कैमरे लगाए गए हैं। फिलहाल कैमरों का ट्रायल चल रहा है और आने वाले दिनों में इनके माध्यम से निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी。

कैमरों की कार्यप्रणाली चुट्टूपालू घाटी में वाहनो...