Ramgarh News: चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित हाईवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर, यात्री बस भी चपेट में
रामगढ़, अक्टूबर 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे रांची की ओर से आ रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया। हादसे में रांची से हजारीबाग जा रही यात्री बस भी हाईवा की चपेट में आ गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। वहीं एक ट्रक और मोटरसाइकिल सवार भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामगढ़ निवासी 55 वर्षीय सुशील कुमार को चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस की तत्परता घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने राहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.