Ramgarh News: चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि।चुट्टूपालू घाटी में रविवार दोपहर करीब दो बजे लोहे के इंगोट लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर चालक शमशेर शाह पिता शमसुद्दीन शाह निवासी नवादा बिहार घायल हो गया।ट्रेलर संख्या एनएल 01 एए-9214 लोहे के इंगोट लेकर जा रहा था। इसी दौरान चुट्टूपालू घाटी में चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की।फोटो 51 दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.