Ramgarh News: चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, चालक गंभीर
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुट्टूपालू घाटी में शनिवार सुबह करीब तीन बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक संख्या जेएच 02एडी-6189 रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। घाटी में संतुलन बिगड़ने पर ट्रक ने एक 407 वाहन को धक्का मारा और डिवाइडर पार कर गंडके जाने वाली घाटी में जा गिरा। ट्रक को अनियंत्रित होते देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने चालक को सदर अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: रामघाट के पास दो वाहनों में भिड़ंत, तीन घायल, रेफर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.