Ramgarh News: चुट्टुपालू घाटी में मछली लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र की चुटुपालू घाटी में सोमवार को देर रात करीब 1 बजे मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। ट्रक संख्या एपी 39 एक्स 2789 आंध्र प्रदेश से मछली लेकर औरंगाबाद जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाटी में ट्रक के अनियंत्रित होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को एस्केप लेन की ओर मोड़ दिया। इसके बाद ट्रक एस्केप लेन में पलट गया। चालक की इस सूझबूझ से ट्रक फोरलेन पर नहीं पलटा और बड़ा हादसा टल गया। देर रात हुए इस हादसे में किसी अन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना नहीं है। साथ ही कोई जानमाल का नुकसान भी नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल चालक को स्थानीय पुलिस व अन्य वाहन चालकों की मदद से प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.