रामगढ़, अक्टूबर 14 -- चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में रविवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता प्रबीर कुमार मुखर्जी की लिखित शिकायत पर रामगढ़ पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्राथमिकी के अनुसार प्रेयशी मुखर्जी, उनके पति प्रणय चक्रवर्ती, पिता प्रेमांशु चक्रवर्ती और माता रीना चक्रवर्ती बलेनो कार जेएच 02एजेड-5719 से रांची से हजारीबाग लौट रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे चुटूपालू घाटी के पास पीछे से आ रहे कंटेनर एचआर 37डी-8971 ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई और बु...