रामगढ़, जुलाई 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में रामगढ़ थाना में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले भैपुर रजरप्पा निवासी चितामणि महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार 24 जुलाई को उनका पुत्र विवेक भारती सुबह करीब 10:00 बजे अपने मोटरसाइकिल से अपने कपड़े के व्यवसाय के काम से रांची गया था। रात करीब 10:15 बजे उनका पुत्र 29 वर्षीय विवेक भारती अपनी मोटरसाइकिल जेएच 02 एन 5275 से घर लौट रहा था। चुटूपालू घाटी में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक एचआर-58डी-8958 ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर टूट गए थे। घटना की सूचना मिलन...