Ramgarh News: चुटूपालू घाटी में ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक पर केस दर्ज
रामगढ़, जुलाई 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुटूपालू घाटी में ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होने के मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार यादव के आवेदन पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन में रंजीत कुमार यादव ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी डिजायर कार जेएच 02 बीजेड-6481 से रांची से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चुटूपालू घाटी में ट्रेलर सीजी 10 बीएस-1519 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार समेत अन्य वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार सहित अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.