Ramgarh News: चीफ हाउस के लोगों ने पीओ को सौंपा मांग पत्र
रामगढ़, जुलाई 4 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रोजगार के सवाल पर भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित बुधबाजार चीफ हाउस पंचायत के लोगों ने मुखिया विकास पांडेय के नेतृत्व में भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी से मुलाकात कर उन्हें पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भुरकुंडा कोलियरी से उनके पंचायत के लोग प्रभावित हैं। चूंकि उनके यहां बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। इसलिए उन्होंने भुरकुंडा रोड सेल को यथाशीघ्र खोल कर उसमें रोजगार देने की मांग पीओ से की है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग से संचालित संगम खदान में भी उनके पंचायत के लोगों को रोजगार देने, प्रदूषण की समस्या को पाटने के लिए सड़क पर नियमित जल छिड़काव कराने, मेडिकल हेल्थ कैंप लगाने और खुली खदान में हेवी ब्लास्टिंग नहीं करने की मांग पीओ से की है। मांग पत्र सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.