Ramgarh News: चितरपुर से गायब युवक खड़गपुर से मिला
रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। रक्षाबंधन मे अपनी पत्नी के साथ चितरपुर आया हजारीबाग का युवक सतीश पांडेय शनिवार शाम से लापता हो गया। परिजन शनिवार रात भर व रविवार को तलाश करते रहे तो आखिरकार युवक का पता खड़गपुर का मिला। ससुराल वालों ने लापता युवक से फोन से बात कर राहत की सांस ली। इस बाबत लापता युवक की पत्नी ने युवक के लापता होने की सुचना रजरप्पा थाने को दी। सुचना मिलने के बाद रजरप्पा पुलिस भी सक्रिय होकर युवक का पता लगाने मे जुट गई थी। परिजनों के अनुसार सतीश शनिवार की शाम मोबाईल घर मे छोड़ कर चाय पीने की बात कहकर चितरपुर कपरकट्टा रजरप्पा मोड़ से निकला। काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की पर उसका कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार रविवार दोपहर युवक की खड़गपुर मे होने की जानकारी मिली और परिजन वहां के लिए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.