रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: रजरप्पा , निज प्रतिनिधि। चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में दीपावली और काली पूजा का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। दो दिनों तक क्षेत्र में दीपों की रोशनी के साथ जमकर आतिशबाजी हुई। शाम होते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट देखने को मिली, वहीं बाजारों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। काली पूजा के अवसर पर चितरपुर में मां काली की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों और मंदिरो में पहुंचकर मां काली का दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नम आंखों से मां काली और लक्ष्मी को दी विदाई, उमड़े श्रद्धालुमां काली की भव्य विसर्जन यात्रा - मंगलव...