रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर बुधवार को कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के कोलियरी और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। इसके बाद रुक-रुककर कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होती रही। मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। बारिश का असर भुरकुंडा बाजार में भी देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं, जरूरी काम से घरों से निकले लोग बारिश से बचने के लिए छतरी का सहारा लेते दिखे। स्कूली बच्चे रेनकोट पहनकर आते-जाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Purnia News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर : 31 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेतावनी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के कारण मौसम सुहान...