रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के रिवरसाइड इलाके में चंदा के नाम पर मालवाहक वाहनों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गिद्दी-दामोदर पुल के समीप पिछले कई महीनों से कुछ युवक पूजा और मंदिर निर्माण के नाम पर भारी मालवाहक वाहनों को रोककर चंदा वसूलते हैं। आरोप है कि चंदा देने से इनकार करने वाले चालकों के साथ मारपीट भी की जाती है। सोमवार को भी युवकों ने एक ट्रक (यूटी50बीटी-8225) के चालक और सह चालक के साथ कथित रूप से मारपीट की। घटना से नाराज चालक ने रिवरसाइड झा मेडिकल चौक के समीप ट्रक खड़ा कर गिद्दी-भुरकुंडा मुख्य पथ जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: धर्मावाला चौक पर खड़े डंपरों से हादसे का खतरा करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। पीड़ित चालक के अनुसार...