Ramgarh News: घुटूवा के शहीदों की याद 30 अक्टूबर को होगा शहादत दिवस
रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक भाकपा-माले घुटूवा कार्यालय में प्रखंड सचिव नरेश बडाईक की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सीपीआई के वरिष्ठ नेता मंगल ओहदार के प्रति एक मिनट के श्रद्धांजलि से की गई। बैठक में पुलिस फायरिंग में हुए शहीद रिझनी देवी,बलकहिया देवी और रामप्रसाद महतो की याद में शहादत दिवस मनाया जाएगा। पुलिस जुल्म के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। उसके बाद झंडो तोलन, शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में देवकीनंदन बेदिया, नागेश्वर मुंडा, देवानंद गोप, पवन यादव, धनीराम प्रजापति, राजेन्द्र राम, तृतियाल बेदिया, देवकी बेदिया, रोहीलाल मुंडा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.