Ramgarh News: घर से जेवर व नकदी की चोरी
रामगढ़, सितम्बर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेहरू रोड निवासी ज्योति अग्रवाल पति विक्रम अग्रवाल ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर घर से नकदी सहित जेवर चोरी होने की शिकायत की है। आवेदन में बताया कि बीती रात वह परिवार के सदस्यों के साथ गणेश पूजा देखने के लिए निकली थीं। घर में उनकी देवरानी मेघा अग्रवाल मौजूद थीं। देर रात सभी वापस लौटे और थकान के कारण सो गये। जल्दी में अलमारी में ताला लगाना भूल गये थे। सुबह उठने पर देखा कि अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे सोने के जेवर, चांदी के आभूषण तथा करीब आठ से दस हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गये सामान में सोने का हार, लॉकेट, दो अंगूठी और नथनी शामिल हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.