Ramgarh News: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित सौंदा डी कोलियरी के रामनगर मुहल्ले में शुक्रवार तड़के 28 वर्षीय युवक कृष्णा भुईयां का शव उसके सीसीएल आवास में फंदे से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर भुरकुंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गमछे के फंदे से लटके कृष्णा के शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णा पेशे से ड्राइवर था। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार शाम 4-5 बजे वो करमा पर्व में नाच-गा रहा था। इधर सुबह घर में उसका शव मिलने से सभी को बहुत आश्चर्य हुआ। कयास लगाया जा रहा है कि कृष्णा ने खुद से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है, लेकिन उसके घर के खुले दरवाजा मामले का संदिग्ध बना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.