Ramgarh News: घर में ताला बंद कर बाहर गए, लौटे तो खिड़की काटकर चोरी
रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी मुराम पतरातू बस्ती निवासी ओंकार नाथ 39 वर्ष के घर में चोरों ने खिड़की काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर ओंकार नाथ के लिखित आवेदन पर रामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार ओंकार नाथ किसी काम से घर से बाहर गए थे और घर में ताला लगा हुआ था। 31 अगस्त को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। घर के पीछे की ओर जांच करने पर एक खिड़की की तीन कड़ियां कटी हुई मिलीं। खिड़की के रास्ते घर के अंदर प्रवेश करने पर चोरी होने की जानकारी मिली। चोर घर से करीब 20 किलो पीतल के बर्तन, जिसमें थाली, हंडिया, टीया, फूल का सेट, कठौती, सेवई बनाने की मशीन, लोटा, कटोरा, कड़ाही और श्री यंत्र सहित अन्य सामान शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.