रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना अंतर्गत सयाल में दिन दहाड़े चोरी करता शख्स सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सयाल के शिवाजी रोड स्थित डॉ मनोज कुमार मंजुल के बंद आवास में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे यह शख्स पीछे से दीवाल फांदकर प्रवेश किया। डॉ मंजुल गांव गए हुए थे। इसी बीच एक शख्स कॉलोनी में बंद घर की चारो तरफ से रेकी करता है। जब सब तरफ से संतुष्ट होने के बाद वह आवास के पीछे साइड जाता है और दीवाल फांदकर अंदर प्रवेश कर जाता है। उसके पीछे से ग्रिल और मेन दरवाजा बंद होने से वह आंगन में रखे कुछ बर्तन की चोरी कर ली। इसके बाद दीवाल फांदकर आसानी से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज देखने से लग रहा है कि करीब 45-50 की उम्र का यह शख्स सीसीएल कर्मी जैसा ड्रेस पहना हुआ है। हालांकि काफी लोग फुटेज देखने के बाद इसे पहचान नह...