Ramgarh News: घर के सामने से बाइक ले उड़े चोर, दो महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोरियारीबागी में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। बाइक मालिक कलेश्वर कुशवाहा ने इस संबंध में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने करीब दो महीने बाद 9 नवंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार कलेश्वर कुशवाहा 13 सितंबर को दोपहर में खाना खाने के लिए अपने घर आए थे। उन्होंने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। दोपहर करीब तीन बजे जब वे घर से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.