Ramgarh News: घर का ताला तोड़कर एक लाख के चांदी के बर्तन चोरी मां की तबीयत खराब होने पर रजरप्पा गया था परिवार,
रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामाग्लास के मुंडा टोला में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब एक लाख रुपये के चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुरा लिए। चोरों ने घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गृहस्वामी चंद्र भूषण ने रामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चंद्र भूषण अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण घर में ताला बंद कर रजरप्पा चले गए थे। इस दौरान दो नवंबर से चार नवंबर के बीच चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चार नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की सूचना दी। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के तीनों दरवाजों के ताले गायब थे। घर की जांच करने पर चांदी की प्लेट, कटोरी, चम्मच और बच्चे के पैर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.