रामगढ़, जुलाई 4 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत कटिया बस्ती पंचायत में शिक्षा स्वास्थ्य ,जल, सड़क नाला नाली साफ सफाई की व्यवस्था पुरी तरह फेल है। उक्त आरोप शनिवार को कटिया पंचायत के ग्रामीणों ने लगाया। ग्रामीणों ने पंचायत में बैठक की। जिसमें कहा कि कटिया बस्ती के लोग 100 प्रतिशत विस्थापित हैं। फिर भी यहां के युवा बेरोजगारी के दंश झेल रहे हैं। पंचायत के विकास का पैसा योजनाबद्ध तरीके से लुटा जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण उपायुक्त महोदय के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों ने कहा कि यह आरोप निराधार है। मौके पर राहुल सिंह,अजय महतो, ईश्वर दयाल महतो आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...