रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। तालाटांड़ पंचायत के ग्रामीणों ने गुरूवार विधायक रोशन लाल चौधरी को आवेदन सौंपा। आवेदन में विधायक से आग्रह किया है कि तालाटांड़ पंचायत के 78 लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास के सूची से हटाया गया है। यह भी कहा है कि बिना ग्राम सभा किए हुए प्रधानमंत्री आवास के लिस्ट में नाम हटाए जाने पर लाभुओं ने प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया है।लाभुकों का कहना है कि ग्राम तालाटांड पंचायत में बिना ग्राम सभा किए हुए ही 78 लाभुकों का नाम प्रधानमंत्री आवास के लिस्ट से हटा दिया गया है। लाभुकों ने फिर से ग्राम सभा कराने का मांग किया गया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: ग्रामीणों ने बीडीओ के नाम आवेदन सौंपा दूसरी ओर पंचायत सेवक की ओर से कहा गया कि जो भी नाम हटा है। वह सही आदमी का नाम हटा है। अगर सही आदमी यानी ल...