Ramgarh News: ग्रामीण बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, हाइजीन किट वितरित
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ अविनाश कौर ने बच्चियों को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर किया। डॉ अविनाश कौर ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव करने और व्यक्तिगत स्वास्थ्य का ध्यान रखने के विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर लड़कियों को शर्म या संकोच महसूस नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.