रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ग्रामीणों ने गिद्दी-नयामोड़ सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शनिवार से ठाकुरगोड़ा के पास अनिश्चित कालीन सड़क जाम कर दिया है। जिसके कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। इस सड़क से आने जाने वालों को दूसरे रास्ते आने जाने का मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन से सड़क मरम्मत का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने सुबह से गिद्दी-नयामोड़ मार्ग को जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क काफी समय से जर्जर है। पर इसे बनवाने की चिंता किसी को नहीं है। सरकार और प्रबंधन को ध्यान नहीं दे रही है। जिससे इस सड़क से गुजरने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्...