रामगढ़, सितम्बर 2 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। तालाटांड़ पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को बीडीओ के नाम प्रखंड कार्यालय में आवेदन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया गया है कि ताला टांड़ पंचायत के काफी संख्या में लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास के सूची से हटाया गया है। यह भी कहा है कि बिना ग्राम सभा किए हुए प्रधानमंत्री आवास के लिस्ट में नाम हटाए जाने पर लाभुओं ने प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया है।लाभुकों का कहना है कि ग्राम तालाटांड पंचायत में बिना ग्राम सभा किए हुए ही 78 लाभुकों का नाम प्रधानमंत्री आवास के लिस्ट से हटा दिया गया है। लाभुकों ने फिर से ग्राम सभा कराने का मांग किया गया है। दूसरी ओर पंचायत सेवक की ओर से कहा गया कि जो भी नाम हटा है वह सही आदमी का नाम हटा है। अगर सही आदमी यानी सही लाभुक है तो बीड़ीओ के नाम आवेदन दे। उसे प्रधानमंत...