रामगढ़, अगस्त 5 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के जामसिंग गांव में मंगलवार को दो नए 100 केवीए क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों का विधिवत उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर किया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व गांव के दोनों ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा क्षेत्र बिजली संकट से जूझ रहा था। ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के साथ-साथ पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही ग्रामीणों ने इस समस्या से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराया, उन्होंने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दोनों नए 100 केवीए ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। इसके उपरांत आज गांव पहुंचकर उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया।गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जायसवाल...