Ramgarh News: गौशाला में गायों को लापसी खिलाकर इनर व्हील क्लब ने दिया सेवा का संदेश
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से सेवा और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामगढ़ गौशाला में गायों के लिए लापसी वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने गौशाला में मौजूद गायों को प्रेमपूर्वक लापसी खिलाई और गौसेवा का संदेश दिया। क्लब की सदस्यों ने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा, उनकी देखभाल से समाज में दया, संवेदना और मानवता की भावना मजबूत होती है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहने, अपनी क्षमता के अनुसार उनकी सेवा और देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.