Ramgarh News: गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन से जुड़ी अनेक रोचक एवं प्रेरणादायक घटनाओं को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय सुलेख, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, लेखन-कौशल एवं कलात्मक प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.