रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर में बुधवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद है। विद्यालय से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यालय का विद्यालय होने के कारण यहां की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुनील कुमार कश्यप ने विधायक के समक्ष विद्यालय की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 25 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन इनके सुरक्षित रखरखाव के लिए बुक सेल्...