Ramgarh News: गोविंदपुर में मुखिया ने किया पीएम आवास का उद्घाटन
रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि । मांडू चट्टी पंचायत के गोविंदपुर गांव में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास का उद्घाटन मुखिया अनीता देवी ने फीता काटकर किया। आवास का निर्माण लाभुक संगीता देवी, पति अमित कुमार के लिए कराया गया है। पक्का आवास मिलने से लाभुक परिवार में खुशी का माहौल है। उद्घाटन के दौरान मुखिया अनीता देवी ने कहा कि सरकार की आवास योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन देना है। पंचायत में योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: 281 लाभुकों के खिलाफ नीलाम पत्रवाद दायर करने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.