रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि गोविंदपुर में रविवार को मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें श्रीश्री नर्मदेश्वर धाम परिसर में बाउंड्रीवाल तथा दो पीसीसी पथ शामिल हैं। योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों के आवागमन और धार्मिक स्थल की सुविधा में सुधार की उम्मीद है।नर्मदेश्वर धाम परिसर में 1.99 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। प्रकाश प्रजापति के घर से ए टू जेड के घर तक 1.99 लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ बनाया जाएगा। वहीं रविंद्र कुमार के घर से नेवाडी तालाब तक भी 1.99 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, भवन समेत बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रा...