Ramgarh News: गोला- मारंगमरचा सीमा के समीप भैरवी नदी पुल के पास पलटा ट्रेलर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे
रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि रामगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-23 रामगढ़-बोकारो मार्ग पर मारंगमरचा-गोला सीमा के समीप बुधवार को अहले सुबह भैरवी नदी पुल के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर के चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर गोला से रामगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान मारंगमरचा के समीप भैरवी नदी पुल के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन तेज गति से जा रहा था। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में चालक और उपचालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.