Ramgarh News: गोला में हाथियों ने फसलों को रौंदा
रामगढ़, अगस्त 28 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के दर्जनों गांवों में इन दिनों हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। हाथियों के एक झुंड ने बीती रात मुरपा, मिडीआजर, कोराम्बे, सुतरी आदि गांव में भारी तबाही मचाई। इस दौरान हाथियों ने खेत में घुसकर कई एकड़ में लगी शकरकंद की फसल को खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। साथ ही हाथियों ने मकई, धान व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के लगातार उत्पात से क्षेत्र के किसानों की कमर टूट गई है। पीड़ित ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांव से जंगल की ओर खदेड़ने, ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने व प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गजराज का गुस्सा: खेतको में हाथियों ने तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.