Ramgarh News: गोला में कुएं में गिरा हाथी, दो घंटे के मशक्कत के बाद निकाला
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के गोला में उत्पात मचा रहे हाथियों के झुंड में दो हाथी कुएं में गिर गए। सोमवार-मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे हाथी रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत हुप्पू पंचायत में सिनका गांव में मंसू महतो के कुएं में कुएं में गिर गए। ग्रामीणों और वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ रेस्क्यू स्थल पर जुटी रही। कुएं में गिरने के बाद हाथी की चिंघाड़ से पूरा क्षेत्र गूंजने लगे। वहीं झुंड में शामिल अन्य हाथी भी गांव के आसपास अपने साथी की खोज में मंडराते रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब हाथी कुएं से निकले तो उन्हें जंगल की तरफ खदेड़ा गया जहां वे अपने झुंड के साथ आगे बढ़ गए। मामला रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत हुप्पू पंचायत का है। पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.