रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोलपार चौक के समीप एक युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 23 सितंबर की शाम करीब 7.50 बजे की बताई गई है। आरोप है कि बाइक से पहुंचे लोगों ने दोनों भाइयों को घेरकर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद दोनों भाई किसी तरह मौके से निकलकर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार छोटकी मुर्राम निवासी अमन सिंह अपने मित्र को गोलपार स्थित उसके घर छोड़ने गए थे। वहां से वह अपने भाई आदित्य सिंह के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गोलपार चौक के पास धरमू किराना दुकान के सामने कुछ लोग बाइक से पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग पहल...