Ramgarh News: गोबरदारा चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोबरदारा चौक के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ईंट भट्ठा मजदूर विनेश मांझी की मौत हो गई थी। घटना 21 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की है। वह दशहरा विसर्जन देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 22 अक्टूबर को पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के रिश्तेदार इंद्रजीत कुमार के आवेदन पर रामगढ़ थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.