रामगढ़, जुलाई 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के नयीसराय स्थित सर सैयद कॉलोनी रोड में बीती रात चोरों ने एक गैराज को निशाना बनाया। जाकीर के गैराज में चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान चोर गैराज से कई सामान अपने साथ ले गए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। गैराज संचालक जाकीर ने इस मामले में रामगढ़ थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत नहीं होने के कारण पुलिस की ओर से मामले में कोई औपचारिक कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शनिचरा हाट बाजार से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...