रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिला कार्यालय रामगढ़ में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में हवन-पूजन और गुरु वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल और महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी अर्चना महतो ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुआ, जिसे जिला यज्ञ प्रभारी अजय आर्य और जुगल प्रसाद ने विधिवत संपन्न कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः मंत्र का सामूहिक उच्चारण कर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। यह भी पढ़ें- Araria News: श्री गुरु पूर्णिमा महर्षि वेद व्यास जयंत...