रामगढ़, नवम्बर 28 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने गुणवत्ता प्रबंधन एवं गुणवत्ता आश्वासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। ये उपलब्धियां संस्थान की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली, निरंतर सुधार तथा परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इस क्रम में, पीवीयूएनएल पतरातू को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स कोलकाता की ओर से एक्सीलेंस इन क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम श्रेणी में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान की ओर से गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार लाने तथा उत्कृष्ट मानकों को बनाए रखने के प्रयासों की सराहना है। वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत पीवीयूएनएल की फील्ड क्वालिटी एश्योरे...