रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ के दुसाध मुहल्ला स्थित गुइया पोखर में डूबने से गुरुवार को एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार दोपहर प्लास्टिक चुनने वाले चार युवक तालाब में मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तालाब से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस शव को सदर अस्पताल ले गई। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल यह ...