रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए में इस वर्ष 3 लाख 90 हजार की लागत से दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है। जबकि दुर्गा पूजा में लाइट और साउंड के लिए 90 हजार रुपए खर्च किया जाएगा। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति गिद्दी ए की गुरुवार को देर शाम में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गिद्दी ए दुर्गा पूजा समिति के सचिव प्रकाश सिंह ने की। बैठक में कहा गया गिद्दी के मुकेश मंडल टेंट हाउस को इस बार पंडाल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल लंदन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रारुप का बनेगा। वहीं दुर्गा पूजा में लाइट साउंड का कार्य गिद्दी के ही मनोज लाइट साउंड को दिया गया है। जबकि दुर्गा मंडप को फूल से सजाने का काम पतरातू के डेकोरेटर नंदू फूल वाला को सौंपा गया है।...