रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी दुर्गा मंडप को सोमवार दो स्थानों पर देर शाम में मनसा मां की पूजा धूमधाम से हुई। मनोज तिवारी और प्रभात कुमार सिंह के आवास परिसर स्थित मनसा मां की मंदिर में पूजा अर्चना की गई। आचार्य केशव ने मां मनसा की पूजा विधि-विधान से कराई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूजा स्थानों पर देर रात तक प्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पूजा को लेकर मां मनसा की मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मनसा पूजा को लेकर श्रद्धालु उपवास रखकर पूजा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां काली के वार्षिकोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब इस अवसर पर सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरूण कुमार सिंह, मुखिया हीरालाल गंझू,...