रामगढ़, अगस्त 28 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिद्दी ए, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी सहित आस पास के विभिन्न गांवों में रक्षा बंधन पर्व को लेकर भाई बहनोँ में उत्साह देखा गया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही बहनों ने राखी और पूजन सामग्री की थालियां सजाना शुरू कर दिया। थालियों में रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक और आकर्षक राखियां रखी गईं। निर्धारित मुहूर्त में बहनों ने भाईयों को तिलक लगाया और उनके दाहिने हाथ पर राखी बांधी और आरती उतारी। फिर मिठाई खिलाकर उन्होंने भाईयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहनों ने बांधा प्रेम का रक्षासूत्र इसके बाद भाईयों ने भी बहनों को उ...