रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी दुर्गा मंडप प्रांगण में रविवार को कोजागरी लक्खी पूजा धूमधाम से मनाई गई। बंगाल के आचार्य गौतम बनर्जी और हेमंत गोस्वामी ने मां लक्ष्मी की स्थापित कर प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।समिति के लोगों ने बताया पूजा के बाद 20 क्विंटल का खिचड़ी के रूप में भोग प्रसाद का वितरण देर रात तक किया गया। भोग प्रसाद गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी कोलियरी कॉलोनी आदि के हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। लक्खी पूजा को सफल बनाने वालों में पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत कोनार, सचिव विष्णु मजुमादार, काजल दत्ता, काजल सेन, दिलीप दत्ता, प्रदीप बनर्जी, एसके जोश, अरुण तिवारी, विनायक भट्टाचार्या, सजल जौस, श्रीकांत मंडल, उदयशंकर, प्रशांत मंडल, दीपक डे, राम बाबू डे, अरुप घ...